उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों से इस बार कोई गैर शिक्षण कार्य नहीं लिया जाएगा, ताकि स्कूल खुलते ही शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाने पर फोकस कर सकें। सरकार का सिलेबस कम करने का भी कोई विचार नहीं है। लॉकडाउन लंबा चलता है तो ही इस बारे में सोचेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद शिक्षा मंत्री भारद्वाज ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते स्कूल बंद होने से आने वाले दिनों में शैक्षणिक दिवस पूरे करने के लिए हर माह के दूसरे शनिवार सहित कुछ अन्य छुट्टियां कम की जा सकती हैं।