तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
Mon, 19 Jan 2015 05:28 PM IST
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
{{#ga_cid}}
{{/ga_cid}}
{{/eligible}}
हिमाचल के नालागढ़ बाजार स्थित इस दुकान से दिन दहाड़े 20 लाख की चोरी हो गई। वारदात फिल्मी स्टाइल में अंजाम दी गई है।
तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
दुकान में इस जगह दो बैग में करीब 20 लाख रुपए की नगदी रखी हुई थी। शातिर आए और यहां से बैग उठाकर चलते बने।
तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा था। जिसे अब पुलिस खंगाल रही है। आरोपी मंकी कैप पहने हुए थे। वहीं, दुकान मालिक ने इनके साथ बातचीत भी की।
तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
दुकान के बाहर जहां स्कूटी खड़ी है वहीं, पर आरोपियों ने अपना बाइक खड़ा किया था। पूछने पर कहा कि उनकी बाइक पर तेल खत्म हो गया है।
तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
दुकान मालिक को इन पर जरा भी शक नहीं हुआ। उसके काम में व्यस्त होते ही दोनों बाइक सवार शातिर नगदी से भरे बैग उड़ा ले गए।
तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
दुकान बाजार के बीचोंबीच स्थित हैं। यहां दिन के समय काफी भीड़ भी रहती है। रेकी कर अंजाम दी ये वारदात पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
तस्वीरों में देखिए, दुकान से कैसे हुई 20 लाख की चोरी
फिलहाल पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।