यदि आपका किसी भी बैंक में खाता है तो आपके लिए यह बड़े काम की खबर है। जिन लोगों ने बैंक में ये दस्तावेज जमा नहीं करवाया है, उनका खाता बंद हो सकता है। आइए जानते हैं-
पढ़ना न भूलें-बेरोजगारों की टेंशन खत्म, अब सरकार देगी भत्ता, बस पूरी करनी होंगी ये 5 शर्तें
विज्ञापन
2 of 6
केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के तहत सभी बैंकों को नए खाता खोलने और पुराने खातों को लेकर ताजा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बैंकों ने इसे नए ग्राहकों के लिए तो पहले ही शुरू कर दिया है मगर पुराने ग्राहकों को अब सूचित कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बेरोजगार हैं तो आज ही भर लें ये फॉर्म, हर माह सरकार देगी पैसा
विज्ञापन
3 of 6
दरअसल बैंक उन सभी खाताधारकों को अपना आधार कार्ड लिंक करवाने को कह रहे हैं जिन्होंने पहले ये लिंक नहीं करवाए हैं। कस्टमर को आधार की एक फोटो कॉपी बैंक जाकर लिंक करवानी होगी। आगे जानिए कब तक जमा करवाना होगा आधार-
4 of 6
शिमला के एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अभी 30 अप्रैल तक उपभोक्ता अपने आधार लिंक करवा सकते हैं। ज्यादातर ने पहले ही खातों को आधार नंबर से जोड़ दिया है मगर जिन्होंने नहीं जोड़ा हैं, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सब्सिडी नहीं मिलेगी। साथ ही खाता भी बंद किया जा सकता है। आगे जानें ब्लॉक हो गया तो क्या करें
विज्ञापन
5 of 6
कहा जा रहा है कि आयकर विभाग से मिले दिशा निर्देशों के तहत आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करवाना अनिवार्य किया जा रहा है। सभी बैंकों से कहा गया है कि जुलाई 2014 से अगस्त 2015 तक खोले गए खाताधारकों को 30 अप्रैल तक आधार कार्ड लिंक कराना अनिवार्य है।
यदि किसी ग्राहक का खाता ब्लॉक होता है तो वह बाद में भी अपने डॉक्यूमेंट देकर इसे फिर चालू करवा सकता है। मगर तब तक आपको बैंक लेन देन की सुविधा नहीं मिल पाएगी।