फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल में मानसून की पहली बारिश, कहीं आफत तो कहीं राहत

Thu, 04 Jul 2019 09:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में गुरुवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश कहीं राहत तो कहीं आफत लेकर आई। कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर तंबू मोड़ में बस पर पत्थर गिरने से एक यात्री घायल हो गया। एक ट्रक मलबे में दब गया। चंबा के चुवाड़ी में पहाड़ से आए मलबे की चपेट एक कार आ गई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
करीब चार घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सोलन में गोशाला ढहने से दो मवेशियों की मौत हो गई। छोटा दड़ा से आगे पानी के तेज बहाव से सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आठ माह बाद बहाल हुआ मनाली-काजा मार्ग फिर बंद हो गया। किन्नौर और लाहौल के रोहतांग में हिमपात होने से पर्यटकों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
नाली-काजा मार्ग फिर बंद हो गया। किन्नौर और लाहौल के रोहतांग में हिमपात होने से पर्यटकों ने खूब मस्ती की। गुरुवार को राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर और मंडी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कम दर्ज हुई। 
राजधानी शिमला में वीरवार सुबह जमकर बादल बरसे। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों किन्नर कैलाश, भावावैली, निचार, छितकुल समेत ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग और कुल्लू की चोटियां फिर सफेद हो गईं। चंबा, मनाली, धर्मशाला, मंडी समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत मिली। वीरवार को हुई बारिश धान, मक्की और आम-लीची के लिए लाभदायक मानी जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मानसून पहुंचने के आसार हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में दो जुलाई को मानसून ने प्रवेश किया था। शुक्रवार को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी में मानसून पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में शनिवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। दस जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को दिल्ली से शिमला और कुल्लू के लिए हवाई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शिमला से धर्मशाला के लिए हेली टैक्सी भी नहीं चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुरुवार सुबह शिमला में दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं आई। भुंतर में दिल्ली से आने वाले 72 सीटर एयर इंडिया का जहाज उड़ान नहीं भर सका। दिल्ली-भुंतर के साथ चंडीगढ़ की उड़ान भी रद्द रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें