हिमाचल में बीते दो दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम तो खुल गया, लेकिन लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। प्रदेश की ऊपरी चोटियों पर शाम को बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
2 of 13
जिला कुल्लू में बाढ़ में एक पुल बह गया। बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। प्रदेश में 349 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। देर शाम को कुल्लू-मनाली मार्ग बहाल हुआ, लेकिन जाम से लोग परेशान हैं। राजधानी शिमला समेत प्रदेश भर में वीरवार रात भी जमकर बादल बरसे।
विज्ञापन
3 of 13
फरवरी में बारिश-बर्फबारी होने से लोक निर्माण विभाग को 19.83 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिला कुल्लू में दो दिनों तक हुई मूसलाधार बारिश से जिला पूरी तरह से कटा रहा। बंदरोल के पास पहाड़ी गिरने से यहां फंसे पर्यटकों को सबसे अधिक दिक्कतें हुईं।
4 of 13
मूसलाधार बारिश से ब्रींडी नाला में वीरवार रात आई बाढ़ से पुल बह गया, जिससे कुल्लू-मनाली वामतट अवरुद्ध हो गया है। इसके अलावा 120 से अधिक सड़कें, 100 पेयजल योजनाएं और सैकड़ों ट्रांसफार्मर बंद हैं। एक दर्जन बसें भी फंस गई हैं।
विज्ञापन
5 of 13
नेशनल हाईवे शिमला-रामपुर जगह-जगह चट्टानें गिरने से बंद हो रहा है। भुंतर के हुरला में 21 वर्षीय एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई है। चंबा जिले के खज्जियार स्थित वन्य प्राणी विभाग के रेस्ट हाउस के चार कमरे पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
6 of 13
जिला में 350 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। 60 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। वहीं, शिमला के कोटखाई-रोहड़ू मार्ग पर कोटखाई और गुम्मा के बीच एक ट्रक भूस्खलन की चपेट में आ गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
7 of 13
चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग भी विभिन्न जगहों पर अवरुद्ध है। सलूणी में तीन दर्जन मकान और तीन गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र करियां से संबंधित टावर नंबर चार गिर गया है, जिससे एक बार फिर से चंबा-भरमौर लाइन पर व्यवधान आ गया है।
8 of 13
kullu shimla
जिला कांगड़ा के खैरा बाजार में करीब आधा दर्जन दुकाने पानी और कीचड़ से लबालब हो गई। भारी बारिश के बाद पानी दुकानों में घुस गया। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
9 of 13
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। 28 तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।
10 of 13
खराब मौसम को देखते लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने स्कूलों में शुक्रवार और शनिवार की छुट्टी घोषित की है। वहीं कुल्लू और चंबा के स्कूलों में आज छुट्टी है।जिला किन्नौर में 27 तक स्कूल बंद रहेंगे। कुल्लू में 23 को रखे ड्राइविंग टेस्ट भी स्थगित कर दिए हैं।
लाहौल स्पीति के काजा उपमंडल के पंगमो में हिमखंड गिरने से पांच वाहन दब गए हैं, जबकि पंगमो गोंपा की छत उड़ गई। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हिमखंड गिरने से स्पीति के लोगों में खौफ का माहौल है। काजा में तैनात कानूनगो जीत सिंह ने हिमखंड से हुए नुकसान की जानकारी दी।