हिमाचल के ऊना में राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन पर डंगा निर्माण में लगे मजदूरों पर मलबा गिर गया। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। मगर दूसरा मलबे के नीचे से जिंदा निकल आया।
Trending Videos
विज्ञापन
मौत को मात देकर मलबे से जिंदा निकला युवक
2 of 6
घायल मजदूर शीश राम (20 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार हरदोई (यूपी) का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार काफी देर बाद जब जेसीबी से मलबा हटाया गया तो यह युवक जिंदा बाहर निकल आया। इसे सही सलामत देख हर कोई हैरान रह गया।हालांकि, इसके साथी की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत को मात देकर मलबे से जिंदा निकला युवक
3 of 6
बताया जा रहा है कि डंगा निर्माण के लिए ये मजदूर नींव की खुदाई कर रहे थे। जिस समय पत्थरों का पुराना डंगा गिरा, उस समय एक मजदूर भाग निकलने में सफल रहा लेकिन दो मजदूरों पर पत्थरों का पहाड़ ही गिर गया।
मौत को मात देकर मलबे से जिंदा निकला युवक
4 of 6
जेसीबी की मदद से पत्थरों के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया लेकिन दोनों में से एक को ही बचाया जा सका।
विज्ञापन
मौत को मात देकर मलबे से जिंदा निकला युवक
5 of 6
मृतक मजदूर की पहचान जगरूप (20 वर्ष) पुत्र मन्नी लाल निवासी हरदोई यूपी के तौर पर हुई है।
डीएसपी
जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए
क्षेत्रीय अस्पताल भेजा दिया है। वहीं, तहसीलदार रामेश्वर दास ने कहा कि
मृतक मजदूरों के परिवार को प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान
की हैं।