फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मनाली विंटर कार्निवाल में 47 महिला मंडलों ने डाली कुल्लवी नाटी, उमड़े पर्यटक

Fri, 03 Jan 2020 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन के जश्न का मजा तब दोगुना हुआ, जब मनाली के मालरोड पर 47 महिला मंडलों की पांच सौ से अधिक महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए नाटी के दौरान पारंपरिक पट्टू, धाठू, गले में चांदी का चंद्रहार, सोने का पातकू, गोखडू, बाजूबंद, पाजेब पहन रखी थीं, जो कि खास आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वामतट की इन महिलाओं की नाटी ने सबका मन मोह लिया। वाद्ययंत्रों की थाप पर महिलाओं द्वारा डाली नाटी देखने लोगों और पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने भी इन लम्हों को मोबाइल और कैमरों में कैद किया। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी महिलाओं के साथ नाटी डाली। नाटी समाप्त होने के पश्चात देश और विदेश से आए सैलानियों ने कुल्लवी परिधानों में आए इन महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचवाए। महिलाओं के लिए नाटी के अभ्यास का आयोजन 31 दिसंबर को किया था। 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
महिला सशक्तीकरण के लिए मनाली के मालरोड में डाली गई महानाटी के लिए सैकड़ों महिलाओं को चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वे भूख-प्यासी मुख्यातिथि के आने का इंतजार करती रहीं। अधिकतर महिलाएं सुबह आठ से नौ बजे के बीच मनाली के मालरोड पर पहुंच गई थीं।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने आयोजन समिति के प्रति भारी रोष जताया है। गायत्री महिला मंडल जगतसुख की सचिव बेगम शर्मा, अरुण शर्मा, नितिशा शर्मा, मथियाना महिला मंडल, गोजरा महिला मंडल और हलाण महिला मंडल की सदस्य पूजा देवी, बिमल देवी और कुब्जा देवी ने कहा कि वह महानाटी में भाग लेने के लिए सुबह आठ से नौ बजे के बीच मनाली पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन नगरी मनाली आजकल सैलानियों से गुलजार हो गई है। एक और जहां विंटर कार्निवाल की धूम है, वहीं स्नो प्वाइंटों में बर्फ का दीदार करने के लिए रोजाना सैकड़ों सैलानी उमड़ रहे हैं। वहीं, मनाली के मालरोड और साथ लगते धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा मंदिर में भी पर्यटकों की खूब चहलकदमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें