राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन के जश्न का मजा तब दोगुना हुआ, जब मनाली के मालरोड पर 47 महिला मंडलों की पांच सौ से अधिक महिलाओं ने एक साथ नाटी डाली। महिला सशक्तीकरण का संदेश देते हुए नाटी के दौरान पारंपरिक पट्टू, धाठू, गले में चांदी का चंद्रहार, सोने का पातकू, गोखडू, बाजूबंद, पाजेब पहन रखी थीं, जो कि खास आकर्षण का केंद्र रहीं।