नौ महीने की कड़ी जांच-पड़ताल के बाद सीबीआई को गुड़िया दुराचार और हत्याकांड के मामले का पर्दाफाश करने में सफलता मिल ही गई।
विज्ञापन
2 of 5
दांदी जंगल में गुड़िया के शव और क्राइम सीन से मिले जेनेटिक मैटीरियल का आरोपी अनिल कुमार उर्फ नीलू (25) के डीएनए से सौ फीसदी मिलान हो गया है। सीबीआई के अनुसार डीएनए के मिलान और तमाम जुटाए सुबूतों से यह बात साफ हो गई है कि अनिल कुमार ने ही गुड़िया से दुराचार करने के बाद उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
3 of 5
a16 साल की नाबालिग छात्रा गुड़िया (काल्पनिक नाम) चार जुलाई, 2017 को स्कूल से वापस लौटते समय लापता हो गई थी। तीसरे दिन छह जुलाई को उसका शव दांदी जंगल में निर्वस्त्र बरामद किया गया।
4 of 5
बुधवार को सीबीआई ने यह खुलासा किया कि नौ महीने पुराने गुड़िया दुराचार और हत्या के मामले को सुलझा लिया गया है। सीबीआई ने इस मामले में आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।
सीबीआई ने बताया कि पीड़िता के शरीर और क्राइम सीन से जो जेनेटिक मैटीरियल इकट्ठा किया गया था, उससे अनिल कुमार के डीएनए से 100 फीसदी मिलान हो चुका है। आरोपी अपराध करने के बाद से छिपा हुआ था।