शिमला के रिपन अस्पताल में मेडिकल के लिए पहुंचे दुष्कर्म और हत्या आरोपियों को देखकर एक महिला का गुस्सा फूट पड़ा। उसने एक आरोपी की चप्पल से धुनाई कर दी। हमले के बाद महिला ने बताया कि वह भी एक मां की बेटी है।
विज्ञापन
2 of 5
जानकारी के मुताबिक जोनल अस्पताल डीडीयू में शुक्रवार दोपहर दो बजे यह वाकया पेश आया। हालांकि, इससे पहले आरोपियों को भीड़ से सुरक्षित बचाकर कैसे ले जाना है, इसका प्लान पुलिस ने तैयार कर लिया था। दोपहर डेढ़ बजे एएसपी भजन देव नेगी और डीएसपी ट्रैफिक मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस प्लान के तहत काम कर रही थी। ओपीडी के चंद कदमों की दूरी पर भीड़ को पुलिस टीम ने हटाकर दूर किया। पुराने इमरजेंसी तक भीड़ को हटाकर रास्ता साफ किया गया तो दूसरी ओर सर्जरी ओपीडी तक लोगों को दूर रहने के निर्देश दिए गए। डीएसपी ट्रैफिक रत्न सिंह नेगी ने जवानों को पोजीशन संभालने के निर्देश दिए।
4 of 5
इसी बीच, ब्लड बैंक से ओपीडी तक पहुंचाने वाली सीढ़ियों से एएसपी भजन देव नेगी मुआयना करके पहुंचे। लोगों को लग रहा था कि शायद इन दो रास्तों से आरोपियों को ले जाया जाएगा, लेकिन पुलिस ने तो कुछ और ही प्लान बनाया था। ब्लड बैंक के रास्ते सभी आरोपियों को ले जाया जाना था।
जब आरोपी बाहर निकलने तो उनके चेहरे ढके थे। सीढ़ियों से नीचे आरोपियों को उतारा गया। किसी को समझ नहीं आया कि यह क्या हुआ। इसी बीच एक महिला बीच में आ गई और चप्पल से एक आरोपी की धुनाई कर दी। बीच बचाव के बाद महिला को शांत किया। इस हमले के बाद पुलिस और मुस्तैद हो गई। आरोपियों को इमरजेंसी गेट के बाहर खड़ी गाड़ियों में बैठाया गया और उन्हें वहां से ले जाया गया।