गुड़िया की माता पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। कहती हैं कि सरकार मामले की जांच सीबीआई से करवाए। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ जिसने भी यह दरिंदगी की है, उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए। तभी उनकी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 5
उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहती हैं कि इस मामले में किसी बेगुनाह को सजा मिले। उन्होंने कहा कि वे गरीब हैं। उनके साथ जो हुआ भगवान सब देख रहा है। इसलिए वे मामले में इंसाफ भी भगवान के ऊपर ही छोड़ रही हैं। कहती हैं कि भगवान के घर में देर है, लेकिन अंधेर नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ जो कुछ हुआ, इससे लोगों को भी अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। इस तरह के दरिंदों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।
4 of 5
गुड़िया की माता ने कहा कि इस प्रकरण में सोशल मीडिया में जिन स्थानीय युवकों को बदनाम किया गया है, उसके लिए दोषी कौन है?
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि उनके परिवार को किसी ने न तो किसी तरह का प्रलोभन दिया गया है और न ही किसी तरह का कोई दबाव डाला गया है। वह सिर्फ बेटी के लिए इंसाफ मांग रही हैं। बेगुनाहों के फंसाकर बेटी की आत्मा को दुखी नहीं करना चाहती हैं।