फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बताया- निर्भया कांड से भी पेचीदा था कोटखाई गैंगरेप एंड मर्डर केस, ये रहे 6 कारण

Sat, 15 Jul 2017 07:04 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
विज्ञापन
1 of 8
शिमला के कोटखाई में छात्रा से हुआ गैंगरेप और हत्या कांड निर्भया से भी पेचीदा था। डीजीपी सोमेश गोयल ने बताया कि छात्रा के शरीर पर दांतों से काटने के निशान पाए गए हैं। इसके अलावा अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया है। इसके पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। शराब के नशे में यह दरिंदगी की गई। मौके से शराब की बोतलें भी बरामद की गई हैं। पढ़िए 6 कारण कैसे निर्भया से भी पेचीदा था यह गैंगरेप हत्या कांड...
विज्ञापन

2 of 8
डीजीपी सोमेश गोयल और आईजी लॉ एंड ऑर्डर जहूर जैदी ने बताया कि कोटखाई में छात्रा से हुए गैंगरेप और हत्या कांड में कोई भी चश्मदीद गवाह नहीं था ‌जबकि निर्भया के मामले में उसका दोस्त पूरी वारदात का चश्मदीद गवाह था। उसने पुलिस को पूरी वारदात के बयान दिए थे।
विज्ञापन

3 of 8
निर्भया के मामले में सीसीटीवी फुटेज ने अहम रोल निभाया था। जबकि कोटखाई में छात्रा से हुए गैंगरेप और हत्या कांड में पुलिस के पास ऐसा कोई सबूत नहीं था। 

4 of 8
kotkhai gangrape
निर्भया के मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से उस बस का नंबर पता चल गया था जिसमें दरिंदगी की गई थी। (तस्वीर में वो स्पॉट जहां छात्रा की नग्न हालत में लाश मिली थी। )
विज्ञापन

5 of 8
कोटखाई में छात्रा से हुए गैंगरेप और हत्या कांड में उस गाड़ी का नंबर पता नहीं था जिसमें छात्रा को जंगल में ले जाया गया।
विज्ञापन

6 of 8
निर्भया के मामले में पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज कर लिए थे। जबकि कोटखाई में छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

7 of 8
कोटखाई में छात्रा से हुए गैंगरेप और हत्या कांड में पकड़े गए 6 आरोपियों की कोई अपराधिक पृष्‍ठभूमि नहीं थी। (तस्वीर में आईजी लॉ एंड ऑर्डर जहूर जैदी एसआईटी के साथ जांच करते हुए)
विज्ञापन

8 of 8
आईजी लॉ एंड ऑर्डर जहूर जैदी ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले उस क्षेत्र की मोबाइल लोकेशन के आधार पर आशीष चौहान को पूछताछ के‌ लिए हिरासत में लिया और उसने डर के मारे सारे राज पुलिस के सामने खोल दिए। हालांकि आशीष चौहान गैंगरेप और मर्डर में शामिल नहीं था लेकिन उसे सारी जानकारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें