फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में कुदरत का कहर: जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी, सीएम ने थपथपाई पीठ, 30 घंटे से रेस्क्यू में जुटे हैं जवान

Thu, 12 Aug 2021 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
1 of 12
किन्नौर हादसा: रेस्क्यू में जुटे जवान। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसरी में कुदरत ने कहर बरपाया है। निगुलसरी में हुए भूस्खलन से अब तक 14 लोगों की मौत हो गई। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस के जवान बिना थके 30 घंटे से रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी है। गुरुवार को 4 शव और बरामद किए गए हैं। बुधवार को 10 लोगों के शव मिले थे। ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है। इलाके का चप्प-चप्पा छाना जा रहा है। गुरुवार सुबह जैसे ही रेस्क्यू फिर से शुरू किया गया तो घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूरी पर एचआरटीसी की बस मिली। बस के परखच्चे उड़ गए हैं। जिन लोगों के शव बरामद हुए हैं उनमें से किसी का हाथ कटा मिला तो किसी के शरीर के बुरे हाल हैं। बदहवास परिजन भी घटनास्थल पर अपनों के इंतजार की आस में इधर-उधर भटक रहे हैं। प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये और निशुल्क उपचार की सुविधा देने का एलान किया है।
विज्ञापन

2 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वहीं हिमाचल परिवहन निगम ने भी मृतकों के परिजनों को 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को हेलीकॉप्टर से घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वे सड़क मार्ग से निगुलसरी पहुंचे। सीएम जयराम ने एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना और पुलिस के जवानों की पीठ थपथपाई।

4 of 12
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि जवानों ने अदम्य साहस दिखाया है। सीएम ने कहा कि राहत कार्य जोरों पर हैं।
विज्ञापन

5 of 12
- फोटो : अमर उजाला
मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। राहत कार्य पूरी तरह मौसम पर निर्भर है। अगर मौसम साफ रहा तो जल्द पूरे क्षेत्र को खंगाल लिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : अमर उजाला
निगुलसरी हादसे पर गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सदस्यों ने कुछ क्षणों का मौन रखा। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के अलावा कांग्रेस विधायक आशा कुमारी और माकपा विधायक राकेश सिंघा ने शोक वक्तव्य दिए। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए सदन में सदस्यों से कुछ समय के लिए मौन रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : अमर उजाला
सदन में संसदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सिरमौर के निगुलसरी में चट्टानें गिरने से बहुत नुकसान हुआ है। पिछले दिन से ही मुख्यमंत्री वहां संपर्क कर रहे थे। हेलीकॉप्टर लैंड नहीं हो पा रहे थे। गुरुवार सवेरे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर घटनास्थल पर गए। 

8 of 12
- फोटो : अमर उजाला
वहां बचाव और राहत कार्य चले हुए हैं। पिछले दिनों ही किन्नौर में पहली घटना सांगला वैली में हुई। अब यह दूसरा हादसा हुआ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वहां जो लोग फंसे हैं, वे जीवित अवस्था में बाहर निकाले जा सकें। 

9 of 12
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से इस संबंध में संवेदनशीलता दिखाने का भी उन्होंने धन्यवाद किया। कांग्रेस विधायक आशा कुमारी ने भी कहा कि यह वाकई एक दुखद घटना है। 

10 of 12
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल सरकार को इस बारे में सोचना पड़ेगा। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह आदि वहां गए हैं। आईटीबीपी ने जिस तरह से वहां रेस्क्यू ऑपरेशन किया, उसके लिए वह धन्यवाद जताते हैं। 

11 of 12
- फोटो : अमर उजाला
सिंघा ने घटनास्थल पर देरी से मशीनरी पहुंचने पर अफसोस जताया- माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। जो इस हादसे के बाद नहीं रहे, उनके प्रति वह संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन

12 of 12
- फोटो : अमर उजाला
सबसे आहत कर देने वाली बात यह है कि नारकंडा से नेशनल हाईवे की मशीनरी को घटनास्थल तक पहुंचने में बहुत वक्त लग गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह छह बजे पहुंची। जब भी इस तरीके के हादसे होते हैं, उस दौरान उम्मीद होती है कि बचाव कार्य जल्दी शुरू होेंगे। हिल साइड में एनएच की मशीनरी और अधिक नजदीक होनी चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें