फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: ये है मुख्य सरगना जिसने रची पूरी साजिश, घर में दबिश पर पकड़े गए लाखों रुपये

Mon, 12 Aug 2019 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में बाहरी राज्यों के युवकों को अवैध तरीके से परौर केंद्र में भेजने का सरगना जवाली (कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) का बिक्रम पुत्र बंसी लाल निवासी दरकाटी (कांगड़ा) को माना जा रहा है। बिक्रम के नाम का खुलासा परीक्षा केंद्र में हाईटेक उपकरणों के साथ पकड़े गए जवाली के ही युवक ने पुलिस पूछताछ के दौरान किया।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
युवक के बयान के बाद ही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी और आरोपी के घर से 11 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
कांगड़ा पुलिस ने परीक्षा केंद्र में गड़बड़ियों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। डीआईजी संतोष पटियाल ने बताया कि डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा को एसआईटी का जिम्मा सौंपा गया है। इसके अलावा अन्य सदस्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि सभी आरोपी परीक्षा देने से पहले ही पकड़ लिए हैं। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल पुलिस में कांस्टेबल भर्ती में दूसरों की जगह लिखित परीक्षा देते छह युवकों समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में लिखित परीक्षा रद्द कर दी है। सीआईडी और कांगड़ा पुलिस ने सात युवक परौर सत्संग भवन परीक्षा केंद्र में पकड़े। इनमें छह शातिर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सॉल्वर हैं, जो दूसरों की जगह परीक्षा हॉल में बैठ गए थे। इनसे पूछताछ के बाद परीक्षा में मदद करने आए पांच अन्य लोगों को केंद्र से बाहर से गिरफ्तार किया है। कांगड़ा की जवाली तहसील में एक परीक्षार्थी को हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से नकल करते दबोचा।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
युवक से स्मार्ट चिप युक्त कैमरा और ईयर पिन बरामद की गई। परीक्षा केंद्र में निरीक्षण के दौरान बाहरी राज्य का एक सॉल्वर घर का सही पता नहीं बता पाया। उसका आधार कार्ड भी हरियाणा का निकला। इसके बाद पांच अन्य युवक पकड़े गए। उधर, हमीरपुर में एक युवक को जाली एडमिट कार्ड से परीक्षा देने की कोशिश करते पकड़ा। बता दें कि पुलिस की दबिश देर रात तक जारी रही। कुछ और संदिग्ध की गिरफ्तारी हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के 19 परीक्षा केंद्रों में 38839 अभ्यर्थियों ने रविवार को परीक्षा दी। परौर परीक्षा केंद्र में करीब साढ़े 11 हजार परीक्षार्थी पहुंचे थे। यहां पर गुप्तचर विंग से एचएससी विजय कुमार, आरक्षी करण सिंह ने पुलिस की मदद से यहां दूसरे की जगह परीक्षा देते दबोचे। 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान अनुराग (21) निवासी उड़ान जिला रोहतक, हरियाणा, मंदीप (26) गांव शांतिनगर जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा, प्रशांत (20) गांव नगला झंडू लहरपुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, कुलदीप (28) निवासी चौसला जिला कल्यात, हरियाणा, सुभाष (27) निवासी जोगिंद्रनगर जिला जींद, हरियाणा, रघुवीर सिंह (21) गांव नगला झंडू लहरपुर जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश को दूसरे अभ्यर्थियों का पेपर देते गिरफ्तार किया, जबकि उपकरणों के साथ रुस्तम अली (21) निवासी नगरोटू तहसील जवाली जिला कांगड़ा को पकड़ा है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इनका पेपर देने पहुंचे थे युवक- रोल नंबर 24293 विनीत कुमार के स्थान पर प्रशांत कुमार, रोल नंबर 15514 कमल के स्थान पर कुलदीप, रोल नंबर 48885 अखिल काटल के स्थान पर अनुराग, रोल नंबर 77429 मनीष चौधरी के स्थान पर मंदीप पेपर देने परीक्षा हाल में बैठा, जबकि पुलिस विभाग ने जिन अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए थे, वे घर पर ही थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें