हिमाचल प्रदेश के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में सुविधाओं की कमी बच्चों पर भारी पड़ रही है। कसुम्पटी प्राथमिक स्कूल में तीसरी कक्षा के कमरे में मिड डे मील पकाया जाता है। बच्चे सही ढंग से अपने पाठ भी याद नहीं कर पाते, कारण कक्षा के एक कोने में रखा दाल का कुकर बीच-बीच में सीटियां मारकर उनका ध्यान भटका रहा है। संवाददाता नरेंद्र एस कंवर ने स्कूल का जायजा लिया। पेश है लाइव रिपोर्ट:-
स्थान : हिमाचल प्रदेश के शिमला शहर की कसुम्पटी प्राथमिक पाठशाला। समय दोपहर : 12:04 बजे। तीसरी कक्षा के विद्यार्थी कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। इसी कमरे के एक कोने में मिड डे मील पकाया जा रहा। कुकर की बज रही सीटियां विद्यार्थियों का ध्यान भटका रही हैं। भवन की कमी के चलते यहीं पर रसोई सजाई गई है। लकड़ी की अलमारियां लगाकर
दूसरी तरफ गैस पर खाना बन रहा है। आज मिक्स दाल और चावल बन रहे हैं। गैस सिलिंडर में अगर आग भड़क जाए तो यहां सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं है।