करवाचौथ को लेकर राजधानी के बाजार सज चुके हैं। इस व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है लेकिन घर की रसोई का बजट संभालने वाली महिलाएं इस बार महंगाई से परेशान हैं। पर्व पर इस्तेमाल होने वाले सामान से दुकानें भरी पड़ी हैं। लेकिन दाम पिछले साल के मुकाबले बढ़ चुके हैं। ब्यूटी किट से लेकर साड़ियों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बार शृंगार का सामान भी महंगा है। साड़ियां और सूटों के दाम बढ़े हैं।