बालीवुड की क्वीन कंगना रणौत हिमाचल में अपना एक और घर बनाने जा रही हें। उनके सपनों का यह घर पहाड़ी शैली में बनेगा। इसके लिए उन्होंने मनाली के सिमसा में ढाई बीघा जमीन भी खरीद ली है। स्पेशल रिपोर्टः राकेश राणा, मंडी
विज्ञापन
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
2 of 10
बरसात समाप्त होने के बाद कंगना के घर बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। क्वीन फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुकी कंगना अपने पैतृक घर भांबला के अलावा सिमसा में बनने वाले अपने निजी घर में भी रहेंगी। (तहसीलदार ऑफिस में जमीन खरीदने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने पहुंची कंगना)
विज्ञापन
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
3 of 10
बालीवुड में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली कंगना का हिमाचल से अटूट प्रेम है। इसीलिए मनाली के सिमसा में कनयाल रोड पर कंगना ने खुद अपने नाम पर करीब ढाई बीघा जमीन खरीदी है।
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
4 of 10
छत्त में क्या प्रयुक्त
किया जाएगा। अभी तक इस बारे फैसला नहीं लिया गया है। टॉप अभिनेत्रियों में
शुमार कंगना ने पिता अमरजीत रणौत के समक्ष फुर्सत के पलों में हिमाचल की
आवोहवा में समय बिताने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
5 of 10
कंगना के पिता ने मनाली में भूमि चयन किया है। कंगना गत माह अपने परिवार के साथ साइट विजिट कर जमीन देखी थी। शुक्रवार को मनाली पहुंच कर कंगना ने जमीन की रजिस्ट्री संबंधी औपचारिकताएं पूरी की हैं।
विज्ञापन
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
6 of 10
ढाई बीघा जमीन के कुछ हिस्से में सेब के पेड़ लगे हैं। सेब बगीचे
के बीचोंबीच कंगना का घर बनेगा। जहां बॉलीवुड की व्यस्ततम जिंदगी से निकल
सुकुन के पल बिताने के लिए कंगना पहुंचेगी।
विज्ञापन
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
7 of 10
इधर, कंगना के पिता अमरजीत रणौत ने बताया कि कंगना ने पहाड़ी शैली में घर बनाने बारे इच्छा जताई है। फुर्सत के पलों में कंगना सुकुन भरे एकांत जगह में समय बितानी चाहती हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए ही मनाली के सिमसा में एकांत जगह पर जमीन ली गई है।
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
8 of 10
एक्टिंग के लिए बेस्ट फीमेल एक्टे्रस की नेशनल
एवार्ड जीत चुकी कंगना रणौत मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे मंहगी और
कामयाब अदाकारा हैं। मीडिया को दिए अपने पहले साक्षात्कार में कंगना ने पर्यटन स्थल मनाली में रहने की इच्छा जताई थी।
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
9 of 10
उस दौरान उन्होंने कहा था कि मनाली उन्हें बेहद पसंद है। साक्षात्कार में कंगना ने कहा था कि वह मंडी की रहने वाली हैं तथा उनका बचपन मनाली में गुजरा है। प्रारंभिक स्कूली शिक्षा कंगना ने मनाली में ग्रहण की है।
देखिए, यहां बनेगा बॉलीवुड क्वीन कंगना के सपनों का आशियाना
10 of 10
मनाली के तहसीलदार पदमा छेरिंग ने बताया कि बॉलीबुड की अदाकारा कंगना रणौत ने सिमसा गांव में करीब ढाई बीघा जमीन खरीदी है। पदमा छेरिंग ने बताया कि अदाकारा बीते शाम करीब साढे चार बजे खुद जमीन की रजिस्ट्री के लिए उनके कार्यालय पहुंचीं। तहसीलदार ने बताया कि कंगना ने इस जमीन पर अपने आशियाना बनाने की इच्छा जाहिर की है। सभी फोटोः मनु शर्मा, मनाली