करीब दो सप्ताह तक कुल्लू-मनाली की वादियों में शूटिंग के बाद यूनिट रविवार को लौट गई। बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के बाद अभिनेत्री जाह्नवी कपूर, अभिनेता राज कुमार राव तथा यूनिट आगरा के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
2 of 4
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के कुछ सीन अब आगरा में शूट किए जाएंगे। एयर इंडिया की उड़ान से पहले जाह्नवी और राजकुमार राव ने भुंतर एयरपोर्ट में प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए। हॉरर रोमांटिक थीम पर बन रही इस फिल्म में राजकुमार राव भूत की भूमिका और जाह्नवी कूपर डबल रोल का किरदार निभा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 4
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म के स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि फिल्म की शूटिंग मनाली के साथ 15 मील तथा रायसन में की गई। अब रूहआफजा की शूटिंग आगरा में होगी।
पूरी यूनिट आगरा रवाना हो गई है। फिल्म के शुरुआती सीन उत्तराखंड में फिल्माए गए। बता दें कि शूटिंग के दौरान जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर के साथ ब्यास नदी किनारे खूब मस्ती की और फोटो फेसबुक में अपलोड किया है।