फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलर टीवी के गोल्डन टैलेंट हंट रियलिटी शो में नजर आएगी ये ब्यूटी

Mon, 03 Sep 2018 11:45 AM IST
कमलेश रतन भारद्वाज, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 5
मॉडलिंग से हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाने वाली मंडी जिले के चौंतड़ा की जेनिश भारती अब जल्द ही कलर टीवी के रियलिटी शो में नजर आएंगी। जेनिश का चयन कलर टीवी के रियलिटी शो गोल्डन टैलेंट हंट के लिए हुआ है। इससे पहले मॉडलिंग में जेनिश काफी नाम कमा चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
वह मिस ग्लोरी ऑफ नार्थ इंडिया और मिस राइजिंग एशिया का खिताब भी अपने नाम कर चुकी है। उनका चयन पेरिस में आयोजित होने वाले मिस ग्लोरी युनिवर्स के लिए भी हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
अगले वर्ष वह इस स्पर्धा में भाग लेंगी। अमर उजाला से विशेष बातचीत में जेनिश भारती ने कहा कि मिस अखंड भारत प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

4 of 5
इस स्पर्धा में खिताब जीतने के बाद उनका चयन रियलिटी शो के लिए भी हुआ है। उन्होंने कहा कि इन दिनों वह मॉडलिंग के साथ एक्टिंग में भी पहचान बनाने के कार्य कर रही हैं। पेरिस में होने वाले मिस ग्लोरी युनिवर्स टाइटल को जीतने के लिए वह तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेनिश ने दिल्ली में बॉलीवुड के मशहूर अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित मॉडलिंग शो में मिस अखंड भारत का खिताब अपने नाम किया था। इस इवेंट में देशभर से 25 प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए जेनिश ने यह खिताब अपने नाम किया। इस इवेंट का आयोजन गत 30 अगस्त को किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें