मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार छह सितंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा। सात और आठ को एक-दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। पालमपुर में सबसे ज्यादा 65 मिलीमीटर, रामपुर में 64, मैहरे में 59, नयनादेवी में 53, सराहन में 47, पंडोह-ऊना में 34, कोटखाई में 26, सुंदरनगर में 21, नादौन में 20 और शिमला में 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।