स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी
स्वामी गौरीश्वरानंद पुरी ने बताया कि योगासन में सबसे सरल अभ्यास सूर्य नमस्कार आसन का करें। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। दोनों ही स्वस्थ होंगे तो ही जीवन शैली सही होगी। योग में हमें प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि से पहले नेति, धौति, नौली, वस्ति, कपालभाति, त्राटक, यम-नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार इनका अभ्यास करना चाहिए। इसके लिए किसी प्रशिक्षित योगाचार्य के सान्निध्य में ही जाएं।