फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

विज्ञापन
1 of 17
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला भगवान रघुनाथ व लक्ष्मीनाथ को मिंजर अर्पित करने के साथ शुरू हो गया। मिर्जा परिवार के मुखिया ऐजाज मिर्जा ने अपने हाथों से बनाई मिंजर भगवान को अर्पित की। फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

2 of 17
मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. धनीराम शांडिल ने चौगान नंबर एक में ध्वजारोहण करके मेले का विविधत शुभारंभ किया। इसके बाद कुंजड़ी मल्हार से माहौल संगीतमय हो गया। फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

3 of 17
इस मौके पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी भी मौजूद रहे। डा. शांडिल ने कहा कि चंबा की पुरातन समृद्ध लोक संस्कृति का कोई सानी नहीं है। चंबा का गीत संगीत भी अद्भुत है। मेला 27 जुलाई से तीन अगस्त तक चलेगा। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

4 of 17
यह परंपरा वर्ष 1641 में चंबा के राजा पृथ्वी सिंह के जमाने में उस समय शुरू हुई, जब दिल्ली के बादशाह शाहजहां थे। बताया जाता है कि शाहजहां ने एक खेल आयोजन किया, जिसमें चंबा के राजा पृथ्वी सिंह को भी बुलाया गया। फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

5 of 17
उसी रात को जब राजा पृथ्वी सिंह सोये तो उनके सपने में रघुवीर जी आए और उन्होंने राजा को जीत का आशीर्वाद देते हुए बताया कि वे बादशाह के खजाने में कैद हैं। फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

6 of 17
कहा जाता है कि प्रतियोगिता में जब राजा अपने घोड़े को दौड़ा रहे थे, तो उन्हें छोटी सी देवी नजर आ रही थी। इसे देखते-देखते राजा रेस जीत गए। फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

7 of 17
इससे प्रसन्न शाहजहां से राजा पृथ्वी सिंह ने कुछ मांगने को कहा। पृथ्वी सिंह ने शाहजहां से कहा कि आपके खजाने मौजूद रघुवीर जी को उन्हें सौंप दिया जाए। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

8 of 17
मिंजर मेले के इतिहास को 15वीं शताब्दी में भी जोड़ा जाता है। एक मत के अनुसार वर्ष 1559 से लेकर 1586 तक चंबा रियासत के राजा प्रताप सिंह रहे।

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

9 of 17
जब वह कांगड़ा के तत्कालीन राजा को हराकर चंबा पहुंचे, तो चंबा की जनता ने उन्हें उनकी जीत पर गेहूं भेंट की। इसे मिंजर कहा जाता है। तब से यह मिंजर मेला मनाया जा रहा है। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

10 of 17
उस समय मिंजर मेले के समापन पर राजा द्वाराभैंसे को रावी नदी में बहाकर जल देवता को समर्पित किया जाता था। अगर भैंसा रावी को पार कर जाता, तो शुभ माना जाता था, अगर आधे रास्ते से वापस लौटने पर अशुभ। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

11 of 17
इससे बाढ़, सूखा या अन्य प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति की आशंका रहती थी। इस कारण कुछ समय बाद इस प्रथा को खत्म कर दिया था। अब मेले के समापन पर भैंसे की जगह नारियल, रेशम की डोर व कुछ सिक्के रावी मे बहाए जाते हैं। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

12 of 17
तब से लेकर आज तक कई उतार चढ़ाव आए। इसके बावजूद यह प्रथा आज भी जिंदा है। हर वर्ष सावन माह के तीसरे से चौथे रविवार तक मिंजर मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान जिलावासी बाहर से आए व्यापारियों से सामान खरीदते व बेचते थे। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

13 of 17
अब व्यापार का तरीका बदल चुका है। मिंजर मेले के दौरान लगभग एक हफ्ता तक बहनें अपने भाईयों को मिंजर बांधती हैं। मिंजर रेशम के धागे से बनाई जाती है। जिलावासी इस धागे को कपड़े के साथ बांधते हैं। मिंजर मेले के समापन पर इस डोर को रावी नदी में बहा दिया जाता है। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

14 of 17
प्राचीन काल में मिंजर मेले के बाद दो दिन तक भोजड़ी मेले का आयोजन किया जाता था। इस मेले में केवल महिलाएं व युवतियां भाग ले सकती थीं। महिलाएं लोक गीत गाती हुईं चामुंडा मंदिर पहुंचती थीं। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

15 of 17
यहां पर चामुंडा माता की पूजा अर्चना की जाती थी। यह मेला भी मिंजर मेले का ही एक भाग था, लेकिन अब यह मेला नहीं मनाया जाता। समय के साथ इस मेले को खत्म कर दिया गया है। फोटो : प्रवीन कुमार

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

16 of 17
फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन

PICS : 373 साल की परंपरा के साथ मिंजर मेला शुरू

17 of 17
फोटो : प्रवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें