इसके पश्चात होमगार्ड का बैंड, पुलिस, होमगार्डस, महिला होमगार्डस की टुकड़ियों के अलावा एनसीसी, विभिन्न शौक्षणिक संस्थाओं के छात्र जलेब में शामिल हुए। वहीं पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते देवलू और देवता भी राजदेवता माधोराय की इस जलेब में शामिल हुए।