देव-मानस मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा क्षेत्र के अधिष्ठाता देव रघुनाथ जी की भव्य रथ यात्रा के साथ शुरू हो गया। धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र के 220 से ज्यादा देवी-देवताओं और हजारों की संख्या में देवलुओं ने अठारह करडु़ओं की सौ ढालपुर में डेरा जमा जमा दिया है। फोटो: अजय कुमार
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
2 of 10
रथ यात्रा के दौरान भारी तादाद में लोग उमड़े। करीब पचास हजार क्षमता वाला रथ मैदान और आसपास का क्षेत्र खचाखच भरा रहा। पूरा क्षेत्र भगवान रामचंद्र की जय के उद्घोष से गूंज उठा।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
3 of 10
सात दिन तक यहां अस्थायी शिविरों में देवता विराजमान रहेंगे। 28 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे का समापन होगा।
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
4 of 10
दोपहर बाद 4.25 बजे मां हिडिंबा जैसे ही ढालपुर के रथ मैदान में पहुंचीं तो भगवान रघुनाथ के रथ के पर्दे हटा दिए गए। देवी-देवता के कार-कारिंदे रथ यात्रा के लिए तैयार हो गए। करीब 4.40 बजे सामने पहाड़ी पर विराजमान भुवनेश्वरी माता का संकेत मिलते ही रथ यात्रा शुरू हो गई।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
5 of 10
रथ को खींचने और देखने के लिए लोगों में भारी उत्साह दिखा। ढोल-नगाड़ों व देव वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनियों के बीच जयकारों के साथ रथ यात्रा ढालपुर मैदान पहुंची।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
6 of 10
रथ से उतर कर भगवान रघुनाथ समेत इस देव महाकुंभ में पहुंचे सभी देवी-देवता ढालपुर मैदान में बने अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए। देवलुओं के साथ ये देवता एक सप्ताह तक यहीं रहेंगे। इस दौरान लोग ढालपुर में ही देवताओं के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
7 of 10
राज्यपाल आचार्य देवव्रत समेत देश-विदेश से पहुंचे कई लोग भी रथयात्रा का गवाह बने। रथयात्रा से पहले सभी देवी- देवताओं ने भगवान रघुनाथ के मूल स्थान में पहुंचकर हाजिरी भरी।
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
8 of 10
कुल्लू के अधिष्ठाता देव रघुनाथ की दायीं ओर चलने का धुर विवाद इस बार भी नहीं सुलझ पाया। शृंगा ऋषि और बालू नाग इस बार भी दायीं ओर चलने पर अड़े रहे।
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
9 of 10
इस कारण दोनों देवतों को यात्रा में शामिल नहीं होने दिया। रथ यात्रा के दौरान दोनों देवता पुलिस के पहरे में नजरबंद रहे।
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के दीदार को उमड़ा जनसैलाब
10 of 10
ढालपुर में जैसे ही रथ यात्रा शुरू हुई तो भारी भीड़ के बीच लावारिस पशु घुस आए। स्थानीय लोगों और देवलुओं ने पशुओं को रथयात्रा के रास्ते से हटाया। हाईकोर्ट के लावारिस पशुओं को लेकर सख्त आदेशों के बावजूद जिला प्रशासन के प्रबंधों में चूक देखी गई।