फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा: भव्य देव मानस मिलन के दीदार को उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 20 Oct 2018 10:14 AM IST
राकेश राणा, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
1 of 6
पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि पर झूमते देवलु देवरथों के साथ रथ मैदान में पहुंचे। चांदी व सोने के रथों पर विराजमान सैकड़ों देवी-देवता रथ के इर्द-गिर्द एकत्रित होते रहे। राज वेशभूषा में राजपरिवार के लोग भी पहुंच गए। वहीं, रथ पर सवार भगवान रघुनाथ और जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के शुभारंभ मौके पर निकाली गई रथ यात्रा के दौरान रथ मैदान में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा।
विज्ञापन

2 of 6
रथ यात्रा के साथ कुल्लू में देवी-देवताओं के महाकुंभ का आगाज हुआ। भगवान रघुनाथ का रथ खींचने के लिए एकाएक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देश-विदेश से सैलानी इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए मौजूद रहे। उत्सव में करीब 250 देवी-देवता पहुंचे हैं। इनकी मौजूदगी से माहौल देवमयी हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
सुबह से ही हजारों श्रद्धालु भगवान रघुनाथ की शोभायात्रा का इंतजार करते रहे। दोपहर दो बजे तक रथ मैदान में हजारों लोग एकत्रित हो गए। सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए करीब चार बजे भगवान रघुनाथ पालकी में सवार होकर रथ मैदान पहुंचे। इस बीच जगह-जगह उन पर फूल बरसाए गए। उनका देवी-देवताओं से मिलन हुआ। भगवान रघुनाथ के रथ मैदान में पहुंचते ही मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

4 of 6
इसके बाद भगवान रघुनाथ को पालकी से उतारकर रथ में बैठाया गया। राज परिवार की दादी कही जाने वाली देवी हिडिंबा करीब सवा चार बजे मैदान में पहुंचीं। देवी के पहुंचते ही रथ के सभी पर्दे हटा दिए गए। बाद में जय श्री राम के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने रथ खींचना शुरू किया। रथ को अस्थायी शिविर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

5 of 6
देवता धूमल नाग ने भीड़ को किया नियंत्रित- देवता धूमल नाग ने रथ मैदान में भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस की भूमिका अदा की। देवता धूमल नाग ने देव परंपराओं का निर्वहन करने के लिए तय स्थान से आगे आए लोगों को हटाया और देव कारज के लिए जगह बनाई। देवता को आता देख श्रद्धालु भी शीश नवाकर पीछे हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस साल ज्यादा रही भीड़- रथ मैदान में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा रही। भगवान रघुनाथ की रथयात्रा को देखने के लिए लोगों ने कई घंटे पहले आकर स्थान आरक्षित किया। कई घंटों एक स्थान में ही हजारों श्रद्धालु डटे रहे और अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें