वर्ष 2011 में माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली हिमाचल की बेटी ने राजिका शर्मा ने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनास्लु को भी जीत लिया है। कांगड़ा की राजिका सिकंदराबाद में इंडियन एयरफोर्स में स्कवाड्रन लीडर के पद पर तैनात हैं। राजिका ने यह मकाम छुट्टियों के दौरान हासिल किया।