फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद हिमाचल में रिकार्ड तोड़ ठंड, जम गईं झीलें

Sun, 16 Dec 2018 11:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
कुल्लू और जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में कड़ाके की ठंड और ताजा बर्फबारी के बीच यहां की झीलें जम गई हैं। हिमाचल में चार दिनों तक हुई बर्फबारी के बाद बेशक मौसम साफ हो गया है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड रिकार्डतोड़ हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12 डिग्री और मनाली में माइनस 5.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस सीजन में प्रदेश का यह सबसे कम न्यूनतम पारा रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी न्यूनतम तापमान गिरने से ज्यादा धुंध पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सूबे में 21 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 

4 of 6
तापमान में आई गिरावट के चलते लाहौल की सूरजताल, चंद्रताल और सिस्सू की अल्यास झील के अलावा जिला कुल्लू की दशहर, भृगु तथा सरयोलसर झीलें जम गई हैं। दोनों जिलों में ताजा बर्फ से पहाड़ियां लकदक हो गई हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पहाड़ों में पड़ी बर्फ से निचले इलाकों में शीतलहर चल रही है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया है। शुक्रवार रात को कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8, कुफरी में माइनस 1.0, सुंदरनगर में शून्य, भुंतर में 0.3, चंबा में 2.2  डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डलहौजी में 2.5, शिमला में 2.8, कांगड़ा में 3.1, धर्मशाला में 3.8, ऊना में 4.0, मंडी में 4.1, बिलासपुर में 4.2, हमीरपुर में 4.3 और नाहन में 7.0 डिग्री रिकार्ड हुआ। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें