फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार मायके पहुंची टीम तारिणी की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा

Mon, 15 Oct 2018 05:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 4
टीम तारिणी का हिस्सा बनकर समुद्री रास्ते से विश्व भ्रमण करने वाली कुल्लू के मौहल की लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जम्वाल शादी के बाद पहली बार मायके कुल्लू पहुंचीं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रतिभा अपने जीवन साथी असूम शर्मा के साथ मौहल स्थित एक रिसोर्ट पहुंचीं। जहां परिवार की तरफ से कुल्लवी धाम का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
इस मौके पर सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी पहुंचे और नवविवाहित को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गर्व की बात है कि हिमाचल की बेटी ने दुनिया में नाम चमकाया। प्रतिभा भारतीय नौ सेना के मिशन नाविक सागर का हिस्सा थीं, जो आईएनएस और तारिणी में अपनी छह जांबाज महिला साथियों के साथ सागर परिक्रमा पर निकली थीं।
विज्ञापन

4 of 4
दस महीने की यात्रा पूर्ण कर स्वदेश लौटी थीं। इसी मिशन के चलते प्रतिभा जम्वाल ने शादी की तारीख को आगे कर दिया था। प्रतिभा के गुरु दलीप ढोंधे भी इस समारोह का हिस्सा बने। पिता रवि जम्वाल और परिवार के सदस्यों ने मेहमानों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें