दसवीं कक्षा उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत आने और टीजीटी प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के तहत आने के कारण इस मामले पर देरी से कार्रवाई शुरू हुई है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा के आदेशों के बाद प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने बीते दिनों उच्च शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर कम परिणाम देने वाले शिक्षकों की सूची तलब की।