फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से मां नहीं बन पा रहीं महिलाएं, डॉक्टरों ने किया बड़ा खुलासा

Thu, 10 Oct 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 4
जंक फूड और तनाव की वजह से महिलाएं मां नहीं बन पा रही हैं। राजधानी शिमला में ऐसे मामलों में दोगुना इजाफा हुआ है। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में आधा दर्जन से अधिक महिलाएं रोज ओपीडी पहुंच रही हैं। हालांकि बड़ी उम्र में शादी होना भी मां नहीं बनने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
डेमो - फोटो : डेमो
चिकित्सकों का यह भी कहना है कि 35 साल की उम्र के बाद महिला अगर बच्चे को जन्म देती है तो मां और बच्चे को हार्ट की समस्या, शुगर जैसी बीमारी होने की आशंका रहती है। हालांकि समय पर उपचार से इसका समाधान भी है।
विज्ञापन

3 of 4
डीडीयू अस्पताल
प्रेगनेंसी न ठहरने की समस्या से संबंधित 15 से 20 मामले रोजाना जोनल अस्पताल डीडीयू में आ रहे हैं। डीडीयू अस्पताल में तैनात गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. ज्योति का कहना है कि अस्पताल में ऐसे केसों की संख्या 10 से 12 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
जंक फूड का ज्यादा इस्तेमाल, अधिक उम्र, तनाव और महिलाओं में मोटापा बढ़ना प्रेगनेंसी न ठहरने की मुख्य वजह है। इसके अलावा हार्मोनल समस्या, पुरुषों में शुक्राणु की कमी भी इसका कारण हैं। अगर समय रहते चिकित्सीय सलाह ली जाए तो इस समस्या से बचा जा सकता है। -डॉ. रमा ठाकुर, एसोसिएट प्रोफेसर, केएनएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें