भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए मेजबान टीम को धर्मशाला की पिच का मिजाज समझने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सायं के सत्र में टीम इंडिया जैसे ही मैदान में अभ्यास के लिए उतरी धर्मशाला में बारिश शुरू हो गई। इससे टीम इंडिया को इंडोर में अभ्यास करना पड़ा।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं क्रिकेट प्रशंसकों की सांसें भी बारिश लगने पर थम सी गईं। हालांकि एक बजे शुरू हुई बारिश करीब ढाई बजे थम गई और फिर से धूप खिल गई, लेकिन खराब मौसम के कारण टीम इंडिया मैदान और नेट पर अभ्यास नहीं कर सकी।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने क्रिकेट स्टेडियम के समीप स्थित इंडोर में करीब डेढ घंटे तक अभ्यास किया। इसके बाद टीम होटल द पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के अभ्यास के शेड्यूल के अनुसार भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मैदान में अभ्यास के लिए उतरे। इस दौरान उन्होंने करीब तीन से चार गेंद ही खेलीं।
इसके बाद धर्मशाला में बारिश शुरू हो गई। ऐसे में अन्य किसी भी खिलाड़ी को मैदान में उतरने का मौका ही नहीं मिला। सुबह के सत्र में मेहमान दक्षिण अफ्रीका टीम ने धर्मशाला में तय शेड्यूल के अनुसार अभ्यास किया। सुबह नौ से करीब 12 बजे तक अभ्यास के बाद दक्षिण अफ्रीका होटल द पवेलियन लौट गई।