फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: दो तेंदुओं के बीच जबरदस्त लड़ाई के दौरान एक टैंक में गिरा, ऐसे निकाला बाहर

Tue, 21 May 2019 09:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मंडी जिले के मुंदडू गांव में सोमवार देर शाम को लोगों ने तेंदुओं के गुर्राने की आवाजें सुनीं। तेंदुओं के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
leopard shimla - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान एक तेंदुआ सिंचाई के लिए बनाए गए करीब चार फीट गहरे खाली टैंक में गिर गिया। वन विभाग का मानना है कि घायल अवस्था में पड़े तेंदुए को दूसरे ने बुरी तरह घायल कर दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार शाम ग्रामीण धर्म सिंह ने अपने सिंचाई के टैंक में तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनी। धर्म सिंह ने सोचा कि सुबह तक वह भाग जाएगा। सुबह धर्म सिंह जब खेतों में गया तो उसे टैंक में तेंदुआ घायल अवस्था में दिखाई दिया।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय वन रक्षक को दी। वन रक्षक अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मंडी से वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग ने तेंदुए को इंजेक्शन से बेहोश किया और पिंजरे में डाल दिया। वन विभाग ने भंगरोटू अस्पताल में उसका उपचार करवाकर गोपालपुर चिड़िया घर भेज दिया। डीएफओ एसएस कश्यप ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ बुरी तरह जख्मी हो गया था।?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें