उसने सोचा कि वह अपने झुंड के साथ यहां आया है। लेकिन, कुछ देर देखने पर उसके पास उसे कोई नजर नहीं आया तो वह उसे नजदीक से देखने चला गया। जंगली जानवर अपने नजदीक इंसान को देख अकसर भागने का प्रयास करते हैं। लेकिन जंगली घोरल का बच्चा कोई हरकत नहीं कर रहा था।