फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के कुफरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, लागू हुई नई व्यवस्था

Wed, 22 Jan 2020 11:08 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुफरी
विज्ञापन
1 of 8
कुफरी में ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की राजधानी शिमला से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी जाने वाले सैलानियों के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है। ऐसे में यदि आप भी बर्फ के दीदार के लिए कुफरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अनुसार कुफरी जाने वाले सैलानियों को दिन में साढ़े तीन बजे से पहले वापस शिमला लौटना होगा। शाम के समय छराबड़ा से फागू के बीच नेशनल हाइवे-05 पर कोहरा जमने से फिसलन बढ़ने से हादसों की आशंका को देखते हुए ये निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए ढली थाना पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन में बाकायदा माइक लगा कर अनाउंसमेंट कर सैलानियों को सूचित किया जा रहा है। इतना ही नहीं अचानक मौसम खराब होने पर बर्फबारी शुरू होने की स्थिति में भी सैलानियों से शिमला लौटने का आग्रह किया जाएगा। यह हिदायत उन सैलानियों को है जो ठहरे तो शिमला शहर के होटलों में है और घूमने कुफरी गए हैं। 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
छराबड़ा, कुफरी और फागू में बार-बार हो रही बर्फबारी के चलते सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने पर बर्फ सड़क में शीशे की तरह जम जाती है। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सैलानियों को बर्फ पर गाड़ी चलाने का अनुभव नहीं होता जिसके चलते टूरिस्ट वाहन स्किड होने के बाद यहां वहां फंस जाते हैं और ट्रैफिक जाम हो जाता है। एनएच-05 समूचे ऊपरी शिमला को राजधानी से जोड़ता है। इसलिए ट्रैफिक जाम के कारण न सिर्फ सैलानियों को बल्कि आवाजाही करने वाले अन्य लोगों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी ढली की अगुवाई में थाने के 4 जवान पेट्रोलिंग वाहन में मौजूद रहते हैं। यह पुलिस टीम न सिर्फ जरूरत पड़ने पर गाड़ियों को धक्का लगा कर निकाल रही है बल्कि बर्फ में फंसे सैलानियों को बचाने में भी अहम भूमिका निभा रही है। दोपहर बाद पेट्रोलिंग वाहन ढली से कुफरी और चीनीबंगला सड़क पर आवाजाही शुरू कर देता है। 
विज्ञापन

7 of 8
एसपी शिमला ओमापति जम्वाल - फोटो : अमर उजाला
जाम से निजात की कोशिश: एसपी
एसपी शिमला ओमापति जमवाल ने बताया कि सैलानियों की सुरक्षा और ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए यह व्यवस्था की है। शाम के समय सड़क पर कोहरा जमने से फिसलन बढ़ने के कारण गाड़ियों के स्किड होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : अमर उजाला
रूटों पर भेजें अनुभवी चालक: ठाकुर
एचआरटीसी शिमला के मंडलीय प्रबंधक रघुवीर सिंह ठाकुर ने सभी डिपो को आदेश जारी कर बर्फबारी प्रभावित रूटों पर ऐसे चालक भेजने की हिदायत दी है जो बर्फ पर गाड़ी चलाने का अनुभव रखते हैं। इसके अलावा मौके पर सड़क की परिस्थिति को देखने के बाद ही रूट पर गाड़ी चलाने के भी निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें