फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल सफल: शिमला में आइस स्केटिंग का लुत्फ उठाने चले आइए, ये होगी फीस

Wed, 15 Dec 2021 05:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
शिमला में आइस स्केटिंग। - फोटो : अमर उजाला
राजधानी शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग रिंक में बुधवार सुबह स्केटिंग का ट्रायल सफल रहा। सुबह आठ से साढ़े नौ बजे तक आइस स्केटिंग रिंक के संचालकों, सदस्यों और पदाधिकारियों ने स्केटिंग की। दो घंटे तक स्केटिंग का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहने के बाद गुरुवार से रिंक को सदस्यों के लिए खोलने का फैसला लिया है। रिंक के अभी 40 से 45 फीसदी हिस्से में ही बर्फ जमी है। अन्य हिस्से में बर्फ जमाने का काम शुरू है। तापमान में आई गिरावट से रिंक के संचालकों को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे रिंक में बर्फ जम जाएगी। आइस स्केटिंग क्लब के सचिव भवनेश बांगा, कोषाध्यक्ष पंकज प्रभाकर और संगठन सचिव मनप्रीत सैंबी, रजच मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह के स्केटिंग सत्र को नियमित रूप से शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 8  से 10:15 बजे तक रिंक में स्केटिंग सेशन होंगे। नए स्केटर्स के लिए सदस्यता लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पहले ही दिन दस स्केटर्स ने सदस्यता ले ली है। क्लब के 310 स्थायी सदस्य भी गुरुवार से स्केटिंग के लिए आना शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्केटिंग करने वालों को मास्क लगाना अनिवार्य किया है। इस रोमांचक खेल के शौकीनों की गुरुवार से भीड़ जुटना शुरू हो जाएगी। स्केटिंग शुरू होने की सूचना नए और पुराने सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप पर दे दी है। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आइस स्केटिंग रिंक में 2020-21 में 86 सत्र आयोजित किए गए थे। कोरोना के बावजूद सात दिसंबर को सफल ट्रायल हुआ था। नौ दिसंबर से लेकर दस फरवरी तक स्केटिंग सेशन आयोजित किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आइस स्केटिंग क्लब ने इस साल स्केटिंग के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। सीनियर श्रेणी के पुरुष और महिला वर्ग के लिए 3000 रुपये, कपल्स के लिए 3500 रुपये पूरे सेशन की फीस तय की है। आधे सत्र के लिए 2200 रुपये। जूनियर के लिए पूरे सीजन की 1800 रुपये और आधे सीजन की 1200 रुपये फीस रखी है। सीनियर से 1500 और जूनियर से 1200 रुपये शुल्क लिया जाएगा। पर्यटकों से प्रति सेशन तीन सौ रुपये फीस ली जाएगी। क्लब जिनके अभिभावक सदस्य हैं, उनको 200 रुपये की फीस में छूट दी जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें