फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पुरानी गाड़ी खरीदना नहीं होगा आसान, सरकार ने लगाई ये नई शर्तें

Sun, 07 May 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
1 of 7
वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए अब सरकार ने नया फॉर्मूला निकाला है। सरकार की ये शर्तें पूरी करने पर ही आप अब नई गाड़ी खरीद पाएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि वाहन खरीदने में क्या क्या नए नियम लगाए गए हैं-
विज्ञापन

2 of 7
वाहनों की खरीद-फरोख्त के समय अब पंजीकरण के निर्धारित फार्म तथा प्रयुक्त शपथपत्र में क्रेता-विक्रेता का फोटो लगाना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

3 of 7
साथ ही चैसी नंबर का इनप्रिंट भी साथ लगाना होगा। पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के समय दोनों पक्षों को वाहन पंजीकरण एवं अनुज्ञापन अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा।

4 of 7
पुराने वाहनों की खरीद में दस्तावेज और अधिक बारीकी से जांचे जाएंगे। खरीद-फरोख्त की कागजी कार्रवाई के लिए क्रेता और विक्रेता को पंजीकरण एवं अनुज्ञापन अधिकारी के समक्ष पेश होना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 7
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के चलते वाहनों के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेजों में दर्ज इंजन, चैसी नंबर, शपथपत्र तथा आधार कार्ड इत्यादि के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। इस कारण सरकार ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

6 of 7
वाहनों की पासिंग तथा लाइसेसिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। हिमाचल के मंडी जिले में सामने आए लग्जरी गाड़ी चोरी मामले के बाद सरकार ने पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त के नियम और सख्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण एवं अनुज्ञापन अधिकारी सदर मंडी डॉ. मदन कुमार ने कहा कि लाइसेंस और वाहन पासिंग के दौरान वीडियो रिकार्डिंग की जा रही है। इसलिए आवेदनकर्ता का अपने आधार कार्ड की मूलकॉपी सहित उपस्थित होना अनिवार्य है। आवेदनकर्ता का वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, लाइसेंस तथा परिचालक और शस्त्र (फसल सुरक्षा के लिए) भी लाइसेंस शाखा में उपस्थित होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें