जब इश्क का भूत हो सवार तो इश्क नचाए सरे बाजार। कुछ इस तरह का ही मामला हिमाचल के ऊना जिले के अंब क्षेत्र में नजर आया। एक महिला को चार बच्चों के बाप संग इश्क लड़ाना उस समय महंगा पड़ गया, जब प्रेमी की पत्नी और बेटी ने उसकी सरे बाजार जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : सोहन लाल चौधरी
मामला जिला ऊना के अंब विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। अंब बस स्टैंड पर उस समय जमकर हंगामा बरपा जब एक महिला ने अपने पति को बाहरवाली के साथ देखकर महिला की जमकर पिटाई कर दी, जबकि बेवफा पति मौके का फायदा उठाकर वहां से खिसक लिया।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : सोहन लाल चौधरी
फिलहाल मामला पुलिस के पास पहुंच गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हुआ यूं कि जिला ऊना का ही एक व्यक्ति अपने चार बच्चों और पत्नी को छोड़ किसी अन्य महिला से शादी रचाने के इरादे से अंब पहुंचा।
4 of 7
- फोटो : सोहन लाल चौधरी
जब इस मामले की भनक उक्त व्यक्ति की पत्नी और बेटी को लगी तो वे दोनों भी अंब पहुंच गईं।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : सोहन लाल चौधरी
जैसे ही पति अपनी प्रेमिका के साथ अंब बस स्टैंड पर पहुंचा, उसकी पत्नी और बेटी ने दोनों को घेरकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : सोहन लाल चौधरी
पति मौके का फायदा उठा कर वहां से खिसक लिया, जबकि महिला मां-बेटी के हत्थे चढ़ गई, जिसकी मां और बेटी ने बीच बाजार जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी और बेटी महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे पुलिस थाना ले गईं।
उधर मारपीट का निशाना बनी महिला का कहना है कि उसे नहीं पता था कि उक्त व्यक्ति विवाहित है। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के बयान कलमबद्ध करके आगामी कार्रवाई में जुट गई है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।