फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक हजार पदों पर भर्ती, तीन अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 04 Mar 2020 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी और पुलिस विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट समेत विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 मार्च से 3 अप्रैल के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 360 रुपये है। सामान्य श्रेणी आईआरडीपी, दिव्यांग, स्वतंत्रता सेनानी और भूतपूर्व सैनिक वार्ड, एससी, एसटी, ओबीसी और बीपीएल के लिए 120, जबकि महिला और भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
Job
सबसे अधिक 307 पद टीजीटी आर्ट्स के भरे जाएंगे। प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में जूनियर ऑफिसर आईटी के 5 पद, जूनियर ऑफिसर निरीक्षण, ट्रेनिंग एंड पीएंड विभाग में 5 पद, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के 5, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम में पर्यवेक्षक और कार्य निरीक्षक के 2 पद, मत्स्य पालन विभाग में  उपनिरीक्षक का एक पद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल लैब तकनीशियन के 154 पद भरे जाएंगे।

4 of 5
फार्मासिस्ट के 19 पद, लैब असिस्टेंट के 11 पद, रेडियोग्राफर के 80 पद, उद्यानिकी विभाग में जूनियर टेक्नीशियन के 7 पद, राज्य निर्वाचन आयोग में असिस्टेंट प्रोग्रामर का एक पद, हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम में पर्यवेक्षक का एक पद, सीनियर असिस्टेंट अकाउंट के तीन पद, ऑपरेटर के 5 पद, तकनीकी शिक्षा, वोकेशनल और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में कंप्यूटर असिस्टेंट के 10 पद, वर्क इंस्पेक्टर के 3 पद और छात्रावास अधीक्षक के 4 पद, पुलिस विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट के 32 पद, लोनिवि में जूनियर ड्राफ्ट्समैन का एक पद, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी मेडिकल के 136 पद, टीजीटी नॉन मेडिकल के 144 और टीजीटी आर्ट्स के 307 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के विभिन्न विभागों में 24 श्रेणियों के अंतर्गत  इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 मार्च से 3 अप्रैल 2020 के बीच ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इसके उपरांत कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। -डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें