फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती: 104 की मैदान में फूल गईं सांसें

Sat, 29 Sep 2018 12:46 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 4
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने हमीरपुर में पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया। इसमें 17 अभ्यर्थियों की लंबाई निर्धारित शारीरिक मापदंड के तहत कम पाई गई। जबकि 104 अभ्यर्थियों की सांसें भर्ती मैदान में फूल गईं। प्रदेशभर से हमीरपुर पहुंचे 121 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान मैदान से बाहर हो गए। जबकि दो अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी न करने पर दस्तावेजों की जांच के दौरान ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 4
चयन आयोग ने सब इंस्पेक्टर के 13 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। प्रदेशभर से आयोग के पास 22364 हजार आवेदन आए। इसके बाद प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। लिखित परीक्षा में 246 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चयन आयोग ने कुल 246 अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजे थे। इनमें से केवल 68 अभ्यर्थियों ने ही शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें 3 लड़कियां और 65 लड़के शामिल हैं। जबकि 55 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

3 of 4
राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू हमीरपुर में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान शारीरिक मापदंड में 17 अभ्यर्थी फेल हुए। जबकि दौड़ में 17, लंबी कूद में 53, ऊंची कूद में 34 अभ्यर्थी फेल हुए। 2 अभ्यर्थी दस्तावेज पूरे नहीं कर पाए।
विज्ञापन

4 of 4
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने प्रारंभिक छंटनी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 246 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवेदन भेजे थे। इसमें से 68 अभ्यर्थी ही इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाए हैं, जबकि 121 फेल हो गए। जल्द ही आगामी मुख्य परीक्षा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें