फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Assembly byelection Voting: मतदान के लिए युवाओं में दिखा उत्साह, बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं, तस्वीरें

Wed, 10 Jul 2024 04:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 13
नालागढ़ के आदर्श मतदान केंद्र खेड़ा में मतदाता। - फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान हुआ। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर में कांग्रेस से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और भाजपा से आशीष शर्मा आमने-सामने हैं। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। नालागढ़ में भाजपा के उम्मीदवार केएल ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के बीच मुकाबला है।

यहां पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैणी भी चुनाव लड़ रहे हैं और कुल पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।  मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचे।  मतदान के लिए युवाओं से लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं था।
विज्ञापन

2 of 13
पांडवीं में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान। - फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के मतदान केंद्र पांडवीं में मतदान के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई।  उपचुनाव के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

3 of 13
81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी डाला वोट। - फोटो : संवाद
भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंचे। आदर्श मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। खेड़ा में 81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

4 of 13
धारिका ने पहली बार मतदान किया - फोटो : संवाद
नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रीन पोलिंग स्टेशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नालागढ़ में भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान केंद्र बसियांवाला पर धारिका ने पहली बार मतदान किया।
विज्ञापन

5 of 13
देहरा में भी मतदान के लिए उत्साह। - फोटो : संवाद
देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में जोश दिखा। बनखंडी और दरकाटा मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोग सुबह से लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 
विज्ञापन

6 of 13
भगोत गांव की सोनिका ने पहली बार किया मतदान। - फोटो : संवाद
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में भगोत गांव की सोनिका ने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि पहली बार वोट कर वह काफी खुश है। 
विज्ञापन

7 of 13
भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने किया मतदान - फोटो : संवाद
देहरा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 15:70 फीसदी मतदान हुआ। हमीरपुर में पहले दो घंटों में 15.71 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं, देहरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया।

8 of 13
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा - फोटो : संवाद
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए बोहनी बूथ पर भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। 

9 of 13
कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा - फोटो : संवाद
हमीरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मटानी बूथ पर परिवार के साथ मतदान किया। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

10 of 13
बुजुर्ग महिला को उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। - फोटो : संवाद
देहरा विधानसभा क्षेत्र के भटोली फकोरियां, देहरा-2 व झकलेड मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। झकलेड पंचायत में बुजुर्ग महिला को उठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया गया। 

11 of 13
महिला पोलिंग स्टेशन व मतदाता। - फोटो : संवाद
नालागढ़ के वार्ड नंबर 4 मियां साहिब वाला में राजकीय प्राथमिक (कन्या)पाठशाला को महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया। वहीं मतदान केंद्र गागुवाल में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

12 of 13
रोपा बूथ पर महिलाओं ने किया मतदान। - फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में 11:00 तक 31.81 प्रतिशत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत रोपा के बूथ नंबर एक पर महिलाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

13 of 13
जखूणी बूथ - फोटो : संवाद
देहरा विधानसभा उपचुनाव में जखूणी बूथ महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है। जखूणी बूथ पर बुजुर्ग मतदाता विमला देवी ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें