फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी की चपेट में पहाड़, मैदानों में लू का कहर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Wed, 23 May 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
प्रचंड गर्मी ने हिमाचल को भी अपनी चपेट में ले लिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बढ़ते पारे से पसीने छूट रहे है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में लू से लोग बेहाल है। हिमाचल में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा। प्रचंड गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। 
विज्ञापन

2 of 9
मंगलवार को ऊना में इस सीजन का सबसे अधिक पारा 43.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।  जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में भयंकर गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। पारा बढ़ने के साथ ही ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर जिलों में लू चलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 9
उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि  बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं/लू चलने के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों से आग्रह किया है कि अपनी सेहत के प्रति सर्तक रहें। लू खतरनाक साबित हो सकती है।

4 of 9
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। ऐसे में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और बढ़ने के आसार हैं। शिमला, डलहौजी और धर्मशाला में भी गर्मी अपना रंग दिखाने लगी है। न्यूनतम तापमान में भी उछाल आ गया है। सोमवार रात को ऊना में न्यूनतम तापमान 20 और शिमला में 18 डिग्री रिकार्ड हुआ। 
विज्ञापन

5 of 9
लू से ऐसे बचें
गर्मी के दिनों में भूखे नहीं रहना चाहिए । जब भी घर से बाहर निकलना हो भरपेट भोजन करके निकलना चाहिए। इस मौसम में शरबत, गन्ने का रस, लस्सी आदि का भी सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
धूप का चश्मा लगाकर घर से निकलना चाहिए। हल्के कपड़े पहनने चाहिए। धूप में निकलने से पहलें पूरे शरीर को किसी कपड़े से कवर कर लें। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने के लिए कान को कपड़े से ढंक लें ।
विज्ञापन

7 of 9
इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर छानकर और इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है । धनिया, आम का पन्ना और कच्चे प्याज का सेवन करने से भी लू से राहत मिलती है।

8 of 9
लू लगने के लक्षण
लू लगने से चक्कर आने लगते हैं। श्वास लेने में कठिनाई उत्पन्न होने लगती है।  नब्ज की गति बढ़ जाती है, तीव्र सिर दर्द  अाैर  बदन दर्द और सम्पूर्ण शरीर में कमजोरी का एहसास होने लगता है।  
विज्ञापन

9 of 9
इसके साथ ही मन खराब होने लगता है और उल्टियां भी आ सकती हैं। शरीर में पसीना नहीं आता और त्वचा खुश्क हो जाती है । कई बार लू से पीड़ित व्यक्ति बेहोश हो जाता है। लू से बचने के लिए कुछ उपाय इस प्रकार है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें