फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2022: खूब उड़ा गुलाल, राजदेवता माधोराय संग खेली होली, रघुनाथ की नगरी में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ रंग लगाने निकलीं टोलियां

Thu, 17 Mar 2022 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/कुल्लू
विज्ञापन
1 of 10
कुल्लू में होली का जश्न। - फोटो : संवाद
छोटी काशी मंडी में गुरुवार को होली उत्सव उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर शहर के लोगों ने जमकर मस्ती की और गुलाल उड़ाया। कोविड के दो साल बाद मनाए जा रहे होली जश्न में पूरा शहर उमड़ पड़ा। पहाड़ी और होली के गीतों पर जमकर डांस किया। करीब दो बजे राजदेवता माधोराय भी पालकी में सवार होकर होली के मतवालों के साथ होली खेलने सड़कों पर उतर आए।
विज्ञापन

2 of 10
पालकी में सवार राजदेवता माधोराय। - फोटो : संवाद
पालकी के निकलते ही लोगों ने माधोराय पर खूब गुलाल उड़ाया। राज दरबार से चौहटा, समखेतर, भूतनाथ होते हुए देव माधोराय की पालकी वापस मंदिर पहुंची। देर शाम कांभल वृक्ष की टहनियों की पूजा कर होलिका दहन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : संवाद
बता दें कि होली के दिन पुरोहितों की ओर से पड्डल में पीपल के पास होली दहन किया जाता है। उसके बाद जगन्नाथ मंदिर, राजा का बेहड़ा, भगवान मोहल्ला, बंगला मोहल्ला, पलाखा, समखेतर, भुवनेश्वरी मंदिर तथा मंडी नगर के अधिष्ठाता देव भूतनाथ के मंदिर जाकर फाग बरधवाती (विदा करना) की। 

4 of 10
- फोटो : संवाद
नगाड़े, शहनाई और घंटियों की आवाज के साथ भगवान माधोराय के आगमन पर मोहल्ले भर के लोग फाग के इर्द-गिर्द चक्कर लगाकर हिंगला, पोपला, नारदा, शारदा के मंत्रोचारण के साथ गुलाल फेंकते हैं। उसके बाद आग के चारों तरफ बैठकर भजन कीर्तन का सिलसिला रातभर चलता रहा।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : संवाद
कोरोना काल के दो साल बाद कुल्लू जिले में खूब गुलाल उड़ा। लोगों ने जमकर रंग उड़ाया। परंपरा के अनुसार कुल्लू में होली पर्व एक दिन पहले मनाया जाता है। गुरुवार सुबह से ही शहर में गुलाल उड़ना शुरू हो गया। कहीं डीजे तो कही ढोल नगाड़ों पर लोगों ने जश्न मनाया। ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान में डीजे की धुन पर सैकड़ों युवाओं ने एक साथ होली मनाई। 
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : संवाद
रघुनाथ की नगरी में होली का रंग लगाने का सिलसिला सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गया। सुबह दस बजे तक शहर में रंग लगाने के लिए कई टोलियां घरों से निकलीं और जगह-जगह दस्तक दी। कई जगह यह टोलियां पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ होली मनाने निकलीं।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : संवाद
सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक कुल्लू शहर के अखाड़ा बाजार, लोअर ढालपुर, सरवरी,  लोरन, गांधीनगर के अलावा बंजार, मनाली, भुंतर, आनी, निरमंड, सैंज, नग्गर में डीजे और वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई देती रही।

8 of 10
- फोटो : संवाद
महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया। शहर में वैरागी समुदाय के लोगों ने भी पारंपरिक होली गीत गाकर खूब समा बांधा। सुल्तानपुर में भगवान रघुनाथ के मंदिर में छड़ीबरदार महेश्वर सिंह सहित कई लोगों ने होली पर नाच गाना किया। 

9 of 10
- फोटो : संवाद
जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि लोगों ने मंदिरों में अपने आराध्य देवी-देवताओं को रंग चढ़ाने के बाद होली खेली।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : संवाद
इस मौके पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग, एडीएम प्रशांत सरकैक, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र शर्मा, अधीक्षक अभियंता केके शर्मा, अधिशाषी अभियंता अनूप शर्मा, विनय हाजरी, अरुण शर्मा, डॉ. अतुल गुप्ता, नप अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें