भगवान शिव से जुड़े देश भर में ऐसे कई स्थान हैं जो भोलेनाथ के चमत्कारों के गवाह रहे हैं। ऐसी ही एक जगह है मणिमहेश। कहते हैं भगवान शिव ने यहीं पर सदियों तक तपस्या की थी। इसके बाद से ये पहाड़ रहस्यमयी बन गया।
विज्ञापन
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
2 of 9
स्थानीय लोग मानते हैं कि देवी पार्वती से शादी करने के बाद भगवान शिव ने मणिमहेश नाम के इस पहाड़ की रचना की थी।
विज्ञापन
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
3 of 9
पहाड़ की चोटी पर एक शिवलिंग बना है। मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां वास करने के लिए यह रूप धारण किया था। लोग आज भी इस शिवलिंग की पूजा करते हैं।
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
4 of 9
ऐसा
माना जाता है कि आज तक इस पहाड़ की ऊंचाई कोई नहीं नाप पाया। इस पहाड़ पर
चढ़ना मुश्किल नहीं है लेकिन जो भी उपर गया वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
5 of 9
स्थानीय
लोग व बुजुर्ग कहते हैं कि भले ही एवरेस्ट पर लोग चढ़ गए हों लेकिन इस
पहाड़ पर चढ़ना इतना आसान नहीं है। कहते हैं एक बार एक गद्दी इस पहाड़ पर
चढ़ गया था।
विज्ञापन
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
6 of 9
मगर चोटी पर पहुंचने से पहले ही ये पत्थर में बदल गया। इसके साथ जो भेड़ें थी वे भी पत्थर की बन गई। इसके कुछ मिलते जुलते पत्थर आज भी यहां पड़े हैं।
विज्ञापन
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
7 of 9
एक और मान्यता ये भी है कि एक बार एक सांप ने इस पहाड़ पर चढ़ने की
कोशिश की थी मगर वह भी पत्थर का बन गया था। इसके बाद किसी ने भी यहां
चढ़ने की कोशिश तक नहीं की।
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
8 of 9
हिमाचल के चंबा जिले में स्थित मणिमहेश
के लिए इन दिनों यात्रा शुरू हो गई है। इस पहाड़ के नीचे पवित्र मणिमहेश
झील है। लोग यहीं से इस चोटी के दर्शन करते हैं।
रहस्यमयी पहाड़, जिस पर चढ़ने की बात से भी कांपते हैं लोग
9 of 9
कहते हैं कि चोटी
का उपरी हिस्सा हमेशा बादलों से ढका रहता है। सिर्फ वही लोग इस चोटी के
दर्शन करते हैं जो सच्ची श्रद्घा से भगवान शिव को याद करते हैं। कई लोगों
को एक साथ दर्शन करने पर ये चोटी दिखाई नहीं देती।