फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में पहुंचते ही हाथों-हाथ बिका हिमाचली स्पर सेब, ये रहे रेट

Fri, 08 Jul 2016 12:02 AM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचली सेब स्कारलेट स्पर बाजार में उतर गया है। शिमला ग्रामीण के क्यालू से अर्ली वैरायटी के स्कारलेट स्पर के 10 हाफ बॉक्स वीरवार को शिमला की भट्ठाकुफर मंडी पहुंचे। स्कारलेट स्पर की पहली खेप मंडी में पहुंचते ही हाथों हाथ बिक गई। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचली सेब स्कारलेट स्पर बाजार में उतर गया है। शिमला ग्रामीण के क्यालू से अर्ली वैरायटी के स्कारलेट स्पर के 10 हाफ बॉक्स वीरवार को शिमला की भट्ठाकुफर मंडी पहुंचे। स्कारलेट स्पर की पहली खेप मंडी में पहुंचते ही हाथों हाथ बिक गई।
विज्ञापन

2 of 5
डीलिशियस सेब की सबसे अर्ली वैरायटी स्कारलेट स्पर की दस किलो की पेटी वीरवार को 1200 रुपये में बिकी। अच्छे दाम मिलने से बागवानों में खुशी की लहर है। अब तक मंडी में सिर्फ जून अंत और जुलाई शुरू में आने वाली सेब की टाइडमैन, समर क्वीन और नाशपाती की वैरायटी आ रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
डीलिशियस सेब की सबसे अर्ली वैरायटी स्कारलेट स्पर की दस किलो की पेटी वीरवार को 1200 रुपये में बिकी। अच्छे दाम मिलने से बागवानों में खुशी की लहर है। अब तक मंडी में सिर्फ जून अंत और जुलाई शुरू में आने वाली सेब की टाइडमैन, समर क्वीन और नाशपाती की वैरायटी आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अब स्कारलेट स्पर ने भी दस्तक दे दी है। मंडी में टाइडमैन 700 से 1400 और नाशपाती वैरायटी के हिसाब से 600 से 1200 रुपये तक बॉक्स बिक रहा हैं। भट्ठाकुफर फल मंडी के सेब आढ़तियों का कहना है कि धीरे-धीरे सेब का कारोबार बढ़ने लग गया है। - फोटो : अमर उजाला
अब स्कारलेट स्पर ने भी दस्तक दे दी है। मंडी में टाइडमैन 700 से 1400 और नाशपाती वैरायटी के हिसाब से 600 से 1200 रुपये तक बॉक्स बिक रहा हैं। भट्ठाकुफर फल मंडी के सेब आढ़तियों का कहना है कि धीरे-धीरे सेब का कारोबार बढ़ने लग गया है।

4 of 5
इस दौरान मंडी में रोजाना 3000 से 4000 सेब और नाशपाती की पेटियां आ रही हैं। उधर, ढली सब्जी मंडी के आढ़ती चमन ने बताया की क्यालू गांव के बागवान स्कारलेट स्पर सेब के 10 बॉक्स लाए थे। उन्होंने बताया कि प्रति बॉक्स 1200 रुपये में बिका। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंडी में रोजाना 3000 से 4000 सेब और नाशपाती की पेटियां आ रही हैं। उधर, ढली सब्जी मंडी के आढ़ती चमन ने बताया की क्यालू गांव के बागवान स्कारलेट स्पर सेब के 10 बॉक्स लाए थे। उन्होंने बताया कि प्रति बॉक्स 1200 रुपये में बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सबसे दूरदराज बाग पंचायत के क्यालू गांव से योगेश्वर कुमार ने स्कारलेट स्पर की इस साल के सीजन की पहली खेप को मंडी में पहुंचाया है। सेब के दाम मिलने से बागवान खुश हैं। - फोटो : अमर उजाला
शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सबसे दूरदराज बाग पंचायत के क्यालू गांव से योगेश्वर कुमार ने स्कारलेट स्पर की इस साल के सीजन की पहली खेप को मंडी में पहुंचाया है। सेब के दाम मिलने से बागवान खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें