फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खास अंदाज में मनाया गया दलाईलामा का जन्मदिन, तस्वीरें

Thu, 07 Jul 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
दलाईलामा मंदिर मैकलोडगंज सहित दुनियाभर में बुधवार को धर्मगुरु दलाईलामा का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, दलाईलामा ने परिवार सहित अपना जन्मदिन कर्नाटक में मनाया। निर्वासित तिब्बत सरकार ने मैकलोडगंज में उनके निवास स्थान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। - फोटो : अमर उजाला
दलाईलामा मंदिर मैकलोडगंज सहित दुनियाभर में बुधवार को धर्मगुरु दलाईलामा का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, दलाईलामा ने परिवार सहित अपना जन्मदिन कर्नाटक में मनाया। निर्वासित तिब्बत सरकार ने मैकलोडगंज में उनके निवास स्थान पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन

2 of 7
मैकलोडगंज में दलाईलामा के जन्मदिन का जश्न सुबह 8 बजे शुरू हो गया। सुबह 10 बजे दलाईलामा मंदिर में निर्वासित तिब्बत सरकार ने भारत और तिब्बत के राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
मैकलोडगंज में दलाईलामा के जन्मदिन का जश्न सुबह 8 बजे शुरू हो गया। सुबह 10 बजे दलाईलामा मंदिर में निर्वासित तिब्बत सरकार ने भारत और तिब्बत के राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

3 of 7
इसके बाद दलाईलामा की दीर्घायु के लिए सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं सहित तिब्बती लोगों ने प्रार्थना की। इस दौरान टीपा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दलाईलामा की दीर्घायु के लिए सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं सहित तिब्बती लोगों ने प्रार्थना की। इस दौरान टीपा के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

4 of 7
कार्यक्रम के दौरान चीनी भाषा में किताब का विमोचन किया गया। समारोह में भारत और विदेश से भी सैकड़ों अनुयायियों ने हिस्सा लिया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान चीनी भाषा में किताब का विमोचन किया गया। समारोह में भारत और विदेश से भी सैकड़ों अनुयायियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

5 of 7
दलाईलामा के जीवन पर आधारित लेखक विजय क्रांति की ओर से लिखी गई कॉमिक पुस्तक दलाईलामा-सोल्जर ऑफ पीस का हिंदी संस्करण भी कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया। - फोटो : अमर उजाला
दलाईलामा के जीवन पर आधारित लेखक विजय क्रांति की ओर से लिखी गई कॉमिक पुस्तक दलाईलामा-सोल्जर ऑफ पीस का हिंदी संस्करण भी कार्यक्रम के दौरान जारी किया गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
कार्यक्रम में तिब्बती सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश कमिश्नर के. डोंडूप ने दलाईलामा के जीवन पर आधारित ‘दलाईलामा-सोल्जर ऑफ पीस’ पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन किया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में तिब्बती सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश कमिश्नर के. डोंडूप ने दलाईलामा के जीवन पर आधारित ‘दलाईलामा-सोल्जर ऑफ पीस’ पुस्तक के हिंदी संस्करण का विमोचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उनके जीवन पर आधारित इस पुस्तक को पहले अंग्रेजी व तिब्बती भाषा में जारी किया जा चुका है। इसमें दलाईलामा के बचपन, संघर्ष व अब तक के सफर के बारे में विस्तार से जिक्र किया गया है। बौद्ध मठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंडो तिब्बतियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय सिंह मनकोटिया भी मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला
उनके जीवन पर आधारित इस पुस्तक को पहले अंग्रेजी व तिब्बती भाषा में जारी किया जा चुका है। इसमें दलाईलामा के बचपन, संघर्ष व अब तक के सफर के बारे में विस्तार से जिक्र किया गया है। बौद्ध मठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इंडो तिब्बतियन फ्रेंडशिप एसोसिएशन के पदाधिकारी अजय सिंह मनकोटिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें