फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, अन्य भागों में झमाझम बारिश, 37 सड़कें बंद

Mon, 18 Oct 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मानसून के विदा होने के बाद अब बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिनों से लाहौल-स्पीति समेत प्रदेश के उच्च पर्वतीय भागों में भारी बर्फबारी हो रही है। बारालाचा दर्रा में 60 जबकि रोहतांग में 35 सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। मनाली-लेह, ग्रांफू-काजा नेशनल हाईवे बंद हो गए हैं। शिंकुला, जंस्कर, कोकसर से लोसर और लोसर से चंद्रताल, कुंजुम पास मार्ग भी आगामी आदेशों तक बंद कर दिए हैं। मौसम खुलने के बाद दोनों हाईवे खोलने में कम से कम 48 घंटे का समय लगेगा। लाहौल के रिहायशी इलाके भी बर्फ से लकदक हो गए हैं।

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक बर्फबारी हुई है, जहां पर्यटकों ने खूब मस्ती की। चंबा, धर्मशाला और किन्नौर की चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। सोमवार को शिमला समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा। कुल्लू दशहरा में आए देवी-देवताओं के अस्थायी शिविरों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे देवलुओं और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम की वजह से प्रदेश भर में छोटी-बड़ी 37 सड़कें बंद हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
बर्फ के बीच मस्ती करते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
कहां कितनी बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा दर्रा         60 
रोहतांग                 35 
कुंजुम दर्रा             35 
लोसर                 10
कोकसर             07
दारचा                 07  
विज्ञापन

3 of 7
लाहौल-स्पीति में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हेल्पलाइन नंबर जारी
उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने सभी लोगों और सैलानियों से सतर्क रहने की अपील की है। सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकरों और पैदल यात्रियों से प्राकृतिक आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के दूरभाष नंबर 94594-61355, 01900-202509, 510, 517 और 1077 टोल फ्री पर सूचित करने की अपील की गई है।  

4 of 7
किन्नौर में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में शीतलहर
प्रदेश में 20 अक्तूबर से मौसम साफ रहेगा। अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिलेगी। हालांकि, मंगलवार को मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड हो गई है। न्यूनतम तापमान भी 4 से 5 डिग्री तक लुढ़क गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
किन्नौर में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 
केलांग             3.0
कल्पा             4.9
कुफरी             9.5 
मनाली         10.4
डलहौजी         10.5
शिमला         11.8
धर्मशाला     13.0
सोलन         14.0
चंबा             15.3
मंडी             17.1
हमीरपुर         17.3
कांगड़ा         17.4
नाहन         18.3 
बिलासपुर     19.0
ऊना         19.5
विज्ञापन

6 of 7
शिमला में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
धान की फसल तबाह, खरीद में भी बाधा  
नाहन के निचले क्षेत्रों में 500 बीघा जमीन पर धान की खड़ी फसल तबाह हो गई है। दो दिन से जारी बारिश के चलते बासमती किस्म के धान को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में धान खरीद में भी खराब मौसम बाधा बना रहा। बारिश से नमी आने की आशंका बढ़ गई है, जिससे किसानों को चिंता सताने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बर्फ से लकदक पहाड़
ट्रैकर्स और वाहन फंसे
मनाली और लाहौल को जोड़ने वाले हामटा ट्रैकिंग रूट में आठ ट्रैकर्स फंसे हुए हैं। इन्हें रेस्क्यू कर मनाली लाया जा रहा है। लाहौल के घेपन झील में फंसे एक ट्रैकर को भी सिस्सू लाया जा रहा है। स्पीति के समदो में 30 से 35 छोटे वाहन और एक बस फंसी हुई है। डोगरा स्काउट्स ने समदो में फंसे लोगों के लिए खाने और ठहरने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें