हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में थुरल की पंचायत बैरघट्टा के एक व्यक्ति की मौल खड्ड में डूबने से मौत हो गई। भारी बरसात से आनी-औट एनएच-305 चैहनी से खनाग तक की 250 मीटर सड़क का हिस्सा बह गया। इससे एनएच बंद हो गया। सोलन-मिनस मार्ग भटियूड़ी के पास चट्टानें गिरने से 12 घंटे बंद रहा। जिला कांगड़ा में बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग शुक्रवार से बंद पड़ा है।