शिमला में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शिमला-चौपाल मार्ग पर पुलिस ने बर्फ में फंसे कुछ लोगों को सुरक्षित बचाया गया। सासे ने कुल्लू के जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला, अटल टनल के धुंधी और नॉर्थ पोर्टल, उदयपुर के तिंदी, पांगी-किलाड़, दारचा, बारालाचा से लेकर लेह तक हिमस्खलन की आशंका जताई है। प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, ऊना, सिरमौर में भी बारिश दर्ज की गई है।