प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में रविवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 25 से 27 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में धूप खिलने की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को दोबारा बादल बरसने है।