हिमाचल का लगातार बढ़ता जा रहा तापमान शोले बरसाने लगा है। इस स्थिति में मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में वीरवार और शुक्रवार को लू चलने की चेतावनी जारी हुई है।
विज्ञापन
2 of 10
ऊना में बुधवार को भी लू चलने से लोग बेहाल रहे। पारा चढ़ते ही शिमला और मनाली में भी अब लोगों को एसी और पंखे चलाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
PIC
अधिकतम तापमान के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।
4 of 10
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मध्य पर्वतीय क्षेत्र शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्र किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 28 और 29 मई को बारिश की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में 28 और 29 मई को भी मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
5 of 10
केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
6 of 10
बुधवार को ऊना में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
7 of 10
दिन के समय घरों-दफ्तरों से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
8 of 10
राजधानी शिमला, मनाली, डलहौजी, भरमौर, कल्पा और केलांग में भी अब गर्मी पसीने छुड़ाने लगी है।
9 of 10
सिरमौर जिला भी प्रचंड गर्मी में तप रहा है। जिले के नाहन, पांवटा साहिब और कालाअंब में लू जैसी स्थिति बन गई है।